रोजाना करें ये 5 काम, शरीर हमेशा रहेगा फिट और बीमारियां होंगी दूर

रोजाना करें ये 5 काम, शरीर हमेशा रहेगा फिट और बीमारियां होंगी दूर

सेहतराग टीम

शरीर फिट रहता है तो मानसिक बीमारी भी दूर ही रहती है। वहीं साथ ही रोजाना दिन भी काफी खुशनुमा शुरू होता है। इसके लिए अगर हम रोजाना सुबह जल्दी उठे तो ये सब बड़ी आसानी से हो जाएगा। वहीं सभी कार्यों के लिए पर्याप्त समय रहता है, जिससे सभी काम आसानी से हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो रोजाना कर सकते है और इसके साथ कई कार्य भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह ये 5 काम करते हैं तो आपके शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचेगा। तो आइए जानते हैं वो 5 काम-

पढ़ें- योग ध्यान में ही वह शक्ति जो दिलाएगी तनाव से मुक्ति

  • डॉक्टर्स सुबह में ऑयल पुलिंग की सलाह देते हैं। इसके कई फायदे होते हैं, यह सांसों की बदबू को दूर करता है, मसूढ़ों को मजबूत करता है, हार्मोन को संतुलित करता है। आप ऑयल पुलिंग नारियल के तेल और तिल के तेल से कर सकते हैं। इस पद्धति में नारियल के तेल से बासी मुंह यानी सुबह में उठकर कुल्ला किया जाता है।
  • रोजाना सुबह में जगने के बाद दो गिलास पानी जरूर पिएं। आप चाहे तो इसमें नींबू, शहद, अदरक और हल्दी आदि मिलाकर भी पी सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • सुबह के समय में वातावरण में शांति रहती है। इस समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। इसलिए सुबह के समय में पार्क में टहलना, एक्सरसाइज करना और ध्यान करना सबसे उत्तम हैं। सुबह में मोबाइल और गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें।
  • रोजाना सुबह में मौसमी फल खाएं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी जरूर करें, ताकि आप दिनभर तरोताजा रहें। ऐसा कहा जाता है कि सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर की सुस्ती दूर हो जाती है। जबकि शरीर भी लचीला और सक्रिय रहता है।
  • नाश्ते में कार्ब्स, प्रोटीन, वसा और डेयरी युक्त चीज़ों को शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि सुबह का नाश्ता ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत होता है। इससे शरीर दिनभर तंदुरुस्त रहता है। आप अपने नाश्ते में अंडे और जई भी शामिल कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

एक मिनट में 10 बार से ज्यादा पलकें झपकना है इस बीमारी का लक्षण, तुरंत हो जाएं सावधान!

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।